भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दबंगो की दंबगई का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दबंगो ने एक महिला को पहले तो हाथ बांध दिए, उसके बाद उसे घसीटकर डंडो से पिटाई कर दिए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नही की है।
Related Stories
दरअसल यह मामला सिंगरौली जिले के शासन चौकी अंतगर्त परसदेही गांव का है। गांव के रामनरेश शाह और बद्री नारायण बैश के बीच जमीन का विवाद था, इसके चलते बैश परिवार के लोगों ने शाहू परिवार की महिला पर हमला बोल दिया।
आधा दर्जन से अधिक लोगों ने महिला को पहले हाथ पैर बांध दिए इसके बाद उसे दूर तक घसीटते हुए लाठी, डंडों से पिटाई कर दिया। गांव के एक व्यक्ति ने दूर से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली अरुण पाण्डेय ने दोनों पक्षों के बीच मामूली मारपीट का मामला दर्ज किया है।