1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिड-डे मील खाने के बाद नौ छात्र बीमार, खाने में मिला मरा चूहा

मिड-डे मील खाने के बाद नौ छात्र बीमार, खाने में मिला मरा चूहा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2017 10:20 am IST,  Updated : Feb 17, 2017 10:20 am IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद नौ छात्र बीमार पड़ गए। खाने में कथित तौर पर मरा हुआ चूहा पाया गया। खाना देवली इलाके में स्थित गवर्नमेंट

Mid-Day Meal Delhi- India TV Hindi
Mid-Day Meal Delhi

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद नौ छात्र बीमार पड़ गए। खाने में कथित तौर पर मरा हुआ चूहा पाया गया। खाना देवली इलाके में स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परोसा गया, जिसे खाने के बाद छात्र बीमार पड़ गए। बीमार छात्रों को उपचार के लिए मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया।

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया छात्रों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में कहा, सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन में एक चूहा पाया गया। नौ छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। मैंने चिकित्सकों से बातचीत की और बच्चे ठीक हैं।

उन्होंने कहा, एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और कल से हमारे अधिकारी रसोई में खाना पकाए जाने की निगरानी करेंगे। संपर्क किए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है, लेकिन उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत