1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज दिल्ली में हो सकती है भारी बारिश

आज दिल्ली में हो सकती है भारी बारिश

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 12:16 pm IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे । साथ ही उमस ने लोगों को आज भी परेशान किया। हालांकि रातभर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

Delhi Rain- India TV Hindi
Delhi Rain

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे । साथ ही उमस ने लोगों को आज भी परेशान किया। हालांकि रातभर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विग्यान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, हवा में 94 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। वहीं रातभर में 45.22 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैग्यानिक ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के वक्त भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

अधिकारी ने कहा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.4 डिग्री सेल्सियस और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत