1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस टीवी पर आएगी नजर, सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ाने की योजना

दिल्ली पुलिस टीवी पर आएगी नजर, सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ाने की योजना

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2017 05:56 pm IST,  Updated : May 10, 2017 05:57 pm IST

दिल्ली पुलिस अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही है और इसी कड़ी में उसकी योजना टीवी शो और सोशल मीडिया में शहर पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाने की है।

delhi police- India TV Hindi
delhi police

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही है और इसी कड़ी में उसकी योजना टीवी शो और सोशल मीडिया में शहर पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाने की है।

पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि पुलिस बल क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो के जरिए लोगों को जांच और कुछ महत्वपूर्ण और मुश्किल मामलों के बारे में बताने की योजना पर विचार कर रहा है।

उन्होंने बताया, यह ऐसी चीज हैं, जिसके बारे में हम सोच सकते हैं। हालांकि हमने इस बारे में गंभीरता से विचार नहीं किया है कि किस प्रकार हम इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों को अपने अच्छे कार्यों के बारे में बताने और मुश्किलों से रूबरू कराने के लिए कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के लिए यह नया नहीं है। वर्ष 2013 में नीरज कुमार जब शहर के पुलिस आयुक्त थे, तब पुलिस डायल 100 नामक टीवी शो के जरिए बल की कार्रवाई प्रणाली को दिखलाया गया था।

पटनायक ने कहा कि सोशल मीडिया वेबसाइट पर भी दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। बता दें कि ट्विटर पर दिल्ली पुलिस के 1.17 लाख फॉलोअर हैं, हालांकि यह आंकड़ा मुंबई पुलिस (27.60 लाख) से बहुत कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत