नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में गरीब बच्चों को भोजन परोसने से मना करने की एक महिला की शिकायत पर रविवार को जांच के आदेश दिए। महिला अपने पति का जन्मदिन मनाने के लिए इन गरीब बच्चों को रेस्तरां लेकर गई थीं। इस मामले से नाराज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'इस तरह की औपनिवेशिक मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'
रेस्तरां के प्रबंधक ने भोजन परोसने से मना करते हुए महिला और उन बच्चों को चले जाने को कहा। शेट्टी ने शनिवार को इस कथित भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध किया और रेस्तरां के बाहर धरना दिया। रेस्तरां के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल सका।