1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में बनेगा मिसाइल परीक्षण केंद्र

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में बनेगा मिसाइल परीक्षण केंद्र

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2016 09:25 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 09:25 pm IST

सरकार ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना है।

Missile- India TV Hindi
Missile

नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

लोकसभा में कोनाकल्ला नारायण राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में लांच पैड सहित लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। 

उन्होंने कहा कि भूमि की आवश्यकता संबंधी प्रस्ताव पर आंध्र प्रदेश सरकार के साथ बातचीत की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत