1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DU में षड्यंत्र हो रहा है उसे विफल करना हमारी जिम्मेदारी: RSS

DU में षड्यंत्र हो रहा है उसे विफल करना हमारी जिम्मेदारी: RSS

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2017 11:38 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 11:38 pm IST

नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है जो किसी भी तरह उचित नहीं है।

Bhaiya ji joshi- India TV Hindi
Bhaiya ji joshi

नागपुर: नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है जो किसी भी तरह उचित नहीं है।

उन्होंने कहा,'क्या हम उसे आग में झोकते हुए मुख साक्षी बने रहेंगे, विश्वविद्यालय में देश द्रोह के नारे लगते हैं, देश तोड़ने की बात करते हैं, कार्यवाही होती है तो अभियक्ति की आजादी का सवाल उठाया जाता है। स्वतंत्रता घोटने की बात कही जाती ह ,ये एक सोची समझी साजिश है षडयंत है,विफल करने की हमारी ज़िमेदारी है।'

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हो रही घटना पर पहली बार संघ की तरह से बयान आया है। सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा है की देश का विरोध करने वाले का समाजिक जीवन में कोई स्थान नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र की जाच होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कौन देश द्रोह का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरमेहर के विषय पर राजनीति नही हो रही। जो गलत है वो गलत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत