नई दिल्ली: आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। रोजेदारों ने आज नमाज अता करने के बाद अपने करीबियों को गले मिलकर बधाई दी। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में आज (गुरुवार) को ही ईद की खुशियां बाटी गईं। हालांकि केरल और जम्मू एवं कश्मीर जैसे देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को ही ईद मना ली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने भी कल ही देश को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दे दी थीं। गौरतलब है कि पहले 6 जुलाई को ईद पड़नी थी, लेकिन चांद न दिखने की वजह से इसे 7 जुलाई कर दिया गया। हालांकि कुछ प्राइवेट सेक्टरों में ईद की छुट्टी 6 जुलाई ही रही।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- देशभर में ईद की धूम, लोग गले भी मिले और सेल्फी भी ली
देशभर में ईद की धूम, लोग गले भी मिले और सेल्फी भी ली
आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। रोजेदारों ने आज नमाज अता करने के बाद अपने करीबियों को गले मिलकर बधाई दी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement