1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैब ड्राईवर, गार्ड जैसी नौकरियों में बढ़ रही महिलाओं की दिलचस्पी

कैब ड्राईवर, गार्ड जैसी नौकरियों में बढ़ रही महिलाओं की दिलचस्पी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2016 02:34 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 02:34 pm IST

महानगरों में बड़ी संख्या में महिलाएं अब कैब चालक, सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जैसे गैर परंपरागत नौकरियों के लिए अप्लाई कर रही हैं।

woman cab driver- India TV Hindi
woman cab driver

मुंबई: महानगरों में बड़ी संख्या में महिलाएं अब कैब चालक, सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जैसे गैर परंपरागत नौकरियों के लिए अप्लाई कर रही हैं और इसका कारण आकर्षक वेतन तथा मांग और आपूर्ति में अंतर है। यह दावा एक सर्वे की रिपोर्ट में किया गया है।

बाबाजॉब के सह संस्थापक और सीईओ वीर कश्यप ने बताया बात चाहे उपभोक्ताओं की हो या रोजगार के इच्छुक लोगों की गैर परंपरागत रोजगार महिलाओं की प्राथमिकता बनते जा रहे हैं। खास कर महानगरों में वह क्षेत्र, जिन पर पहले परंपरागत रूप से पुरूषों का वर्चस्व रहा है। उन्होंने बताया कि अनौपचारिक एवं अद्र्धकुशलता वाले क्षेत्रों में गैर परंपरागत करियर अपनाने का चलन महिलाओं में मांग और आपूर्ति में अंतर होने तथा उच्च वेतन की वजह से बढ़ रहा है।

वर्ष 2015-16 में बाबाजॉब डॉट कॉम प्लेटफार्म पर आए आवेदनों के आंकड़ों से पता चलता है कि कैब चालक महिलाओं के लिए नियोक्ताओं की ओर से मांग में सात गुना वृद्धि हुई है। महिला चालक के रोजगार के लिए मिलने वाले आवेदनों में वृद्धि तो 153% पाई गई।

कश्यप ने बताया यह चलन हाल ही में देखा गया है और मुंबई में तो गैर परंपरागत रोजगारों के लिए महिलाओं के आवेदनों में खासी वृद्धि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत