1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के मानसरोवर पार्क की DDA पार्किंग में लगी आग, कई कारें और टू-व्हीलर्स जलकर खाक

दिल्ली के मानसरोवर पार्क की DDA पार्किंग में लगी आग, कई कारें और टू-व्हीलर्स जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 09:06 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 09:31 am IST

डीडीए की एक पार्किंग में खड़ीं करीब 22 कारें और एक दर्जन टू-वीलर बुधवार रात रहस्यमय तरीके से जल गए। फायर ब्रिगेड सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक कई वाहन आग की चपेट में आ चुके थे।

दिल्ली के मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी आग,  कई कारें और टू-वीलर जलकर खाक- India TV Hindi
दिल्ली के मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी आग,  कई कारें और टू-वीलर जलकर खाक

नई दिल्ली: डीडीए की एक पार्किंग में खड़ीं करीब 22 कारें और एक दर्जन टू-वीलर बुधवार रात रहस्यमय तरीके से जल गए। फायर ब्रिगेड सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक कई वाहन आग की चपेट में आ चुके थे। यह आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। मामला दिल्ली के शहादरा के मानसरोवर पार्क की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Stories

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2.45 बजे फायर ब्रिगेड को डीडीए पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। इस आग की चपेट में 16 कारें आ गईं। इसमें से कुछ कारों को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही नौ बाइक और तीन स्कूटी भी जल गए।

अपने वाहनों के यूं जलने से मानसरोवर पार्क के लोग हैरान हैं। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग के पीछे पुलिस किसी शरारत की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत