नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली से एक बड़ी खबर है। यहां के छावला इलाके के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई है, जिसके बाद पुलिस ने नंदू गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर दिया है।
Related Stories
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छावला मे जब पुलिस ने बदमाशों की कार को रोका तो उन्होंने बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस घटना के बाद पुलिस ने नंदू गैंग के चार बदमाशों को दबोच लिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशों की तरफ से कुल चार राउंड गोली चलाई गई। पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनमें बदमाश बालू, अमित गुलिया, गुलशन, अनिल शामिल हैं। आपको बता दें कि नंदू गैंग पर राजधानी नई दिल्ली मे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इससे पहले आज तड़के भी स्पेशल सेल ने नंदू गैंग के एक बदमाश कुलदीप राठी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।नं दू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।