1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने की भारी गोलीबारी, 7 महिलाएं जख्मी

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने की भारी गोलीबारी, 7 महिलाएं जख्मी

 Written By: IANS
 Published : Oct 25, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 06:19 pm IST

जम्मू: जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई भारी गोलाबारी में मंगलवार को सात महिलाएं

caesefire violation- India TV Hindi
caesefire violation

जम्मू: जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई भारी गोलाबारी में मंगलवार को सात महिलाएं घायल हो गईं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें सात महिलाएं जख्मी हो गईं। पुलिस ने कहा, "बीएसएफ की ओर से भी जवाबी गोलीबारी जारी है और इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर से भारी गोलाबारी चल रही है।

घायलों को स्थानीय चिकित्सालयों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई, जहां से उन्हें जम्मू के सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में विशेष उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत