रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंका के मछुआरों द्वारा पास में स्थित कोडियाकरई के पास किए गए कथित हमले में तमिलनाडु के 4 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पम्बन कंट्री बोट एसोसिएशन के नेता एस. अरूल ने बताया कि श्रीलंकाई मछुआरों ने पहले बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया, ‘उनके मछली पकड़ने के जाल और उपकरण, मोबाइल फोन और वॉकी टॉकी भी ले लिए गए।’
अरूल ने बताया कि ये मछुआरे शुक्रवार को तड़के पम्बन से समुद्र में गए थे। उन्होंने बताया कि अन्य लोग समुद्र तट तक लौटने में सफल रहे। चारों मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।