1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब मेरठ में सड़क पर नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, जानिए क्या है वजह

अब मेरठ में सड़क पर नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, जानिए क्या है वजह

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 09, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 04:17 pm IST

अब मेरठ में जल्द ही सड़कों पर नमाज की वजह से लोगों को होनी वाली परेशानी बीते कल की बात होगी। दरअसल मेरठ में पुलिस प्रशासन और मुस्लिम धर्मगुरुओं, नमाजियो के बीच सड़क पर नमाज को लेकर आपसी सहमती बन चुकी है।

Namaz in Meerut- India TV Hindi
अब मेरठ में सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी जुम्मे की नमाज Image Source : INDIA TV

मेरठ। शुक्रवार यानि जुम्मे वाले दिन बड़ी तादाद में मुस्लिम लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में उमड़ते हैं। जुम्मे वाले दिन नमाजियों की भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि बड़ी तादाद में लोग सड़क पर भी नमाज पढ़ते हैं, जिस वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन अब मेरठ में जल्द ही सड़कों पर नमाज की वजह से लोगों को होनी वाली परेशानी बीते कल की बात होगी। दरअसल मेरठ में पुलिस प्रशासन और मुस्लिम धर्मगुरुओं, नमाजियो के बीच सड़क पर नमाज न अदा करने को लेकर आपसी सहमती बन चुकी है।

मेरठ में एसएसपी की पहल के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग किया, जिसके बाद आज जब नमाज अदा की गई तो ट्रैफिक चलता रहा। मेरठ में आज नमाज के वक्त मस्जिद के अंदर और सड़क किनारे पटरी पर रस्सी लगई गई, जिसके अंदर ही नमाज अदा की गई।

मेरठ में नहीं दी जाएगी ऊंठ की कुर्बानी

सड़क पर नमाज के अलावा मेरठ से एक और बड़ी खबर आई। अब मेरठ में ऊंट की कुर्बानी पर प्रतिबंध  लगा दिया गया है। इसके अलावा कुर्बानी के जानवरों की सड़क पर नुमाइश पर भी रोक लगाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत