1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत को एशिया क्षेत्र का अपना विनिर्माण केन्द्र बनाये TESLA: गडकरी

भारत को एशिया क्षेत्र का अपना विनिर्माण केन्द्र बनाये TESLA: गडकरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2016 06:41 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 06:41 pm IST

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका की इलेक्टि्रक कार कंपनी टेस्ला को भारत को अपना एशियाई विनिर्माण केन्द्र बनाने का आग्रह करते हुये कंपनी को प्रमुख भारतीय बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की

nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

नई दिल्ली: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका की इलेक्टि्रक कार कंपनी टेस्ला को भारत को अपना एशियाई विनिर्माण केन्द्र बनाने का आग्रह करते हुये कंपनी को प्रमुख भारतीय बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की है ताकि कंपनी यहां से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों को निर्यात कर सके।

गडकरी ने कल अमेरिका के सॉन फ्रांस्सिको में टेस्ला के कारखाने का दौरा किया

एक आधिकारिक विग्यप्ति के अनुसार गडकरी ने कल अमेरिका के सॉन फ्रांस्सिको में टेस्ला के कारखाने का दौरा किया। उन्होंने कंपनी को भारत में आटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की भी पेशकश की ताकि देश में प्रदूषण मुक्त सड़क परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके। विशेषतौर पर वाणिज्यिक और सार्वजनिक मोटर वाहन क्षेत्र में इसका फायदा होगा।

विग्यप्ति के अनुसार, उन्होंने टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों को भारत को अपना एशिया का विनिर्माण केन्द्र बनाने का आग्रह किया और साथ ही कंपनी को भारत के प्रमुख बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की ताकि वह आसानी से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों को वाहनों का निर्यात कर सके।

टेस्ला के वरिष्ठ कार्यकारियों ने भी हालांकि, यह स्वीकार किया है कि दुनिया के बाजारों तक पहुंच बनाने के लिये कंपनी का विनिर्माण केन्द्र अमेरिका से बाहर होना चाहिये। उन्होंने इस मामले में सहयोग की भारतीय पेशकश की सराहना की और कहा कि भविष्य में उचित समय पर वह इस बारे में विचार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत