1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गायत्री प्रजापति केस: दुष्कर्म पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

गायत्री प्रजापति केस: दुष्कर्म पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 06:38 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 07:02 am IST

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता गायत्री प्रजापति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें धमका रही है। दिल्ली पुलिस

Gayatri-Prasad-Prajapati- India TV Hindi
Gayatri-Prasad-Prajapati

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता गायत्री प्रजापति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें धमका रही है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार वालों ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

दिल्ली के हौज खास पुलिस थाने में गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस को बताया, "पीड़िता के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस मामला वापस लेने के लिए डरा-धमका रही है।"

उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल गुरुवार को पीड़िता का बयान लेने एम्स आया था, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।

बिस्वाल ने बताया, "हमने अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। हम अभी पीड़िता के परिवार वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।"

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रजापति और सात अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी प्रजापति अभी फरार चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत