नई दिल्ली: देश के दस सबसे गंदे शहरों में उत्तर प्रदेश के पांच शहरों को जगह मिली है। इस सूची में गोंडा सबसे ऊपर है। इस सूची को शहरी विकास मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किया।
महाराष्ट्र के भुसावल को सबसे मलिन शहर की सूची में दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में बिहार के बगहा को तीसरा स्थान और उत्तर प्रदेश के हरदोई को चौथा स्थान मिला है।
उत्तर प्रदेश के दूसरे शहर जिन्हें भारत के गंदे शहरों और कस्बों की सूची में जगह मिली है, उनमें बहराइच को छठा, शाहजहांपुर को 9वां और खुर्जा को 10वां स्थान मिला है।
स्वच्छ भारत रैंकिंग में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, इंदौर पहले नंबर पर
गंदे शहर की सूची में बिहार के कटिहार शहर को पांचवा स्थान मिला है। पंजाब के दो स्थानों मुक्तसर को सातवां और अबोहर को आठवां स्थान मिला है।