1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नबाम तुकी को 16 जुलाई तक साबित करना होगा बहुमत

नबाम तुकी को 16 जुलाई तक साबित करना होगा बहुमत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 07:00 pm IST

अरूणाचल प्रदेश सरकार को लेकर चले आ रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच सूबे के राज्यपाल ने नबाम तुकी को 16 जुलाई तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।

Nabam Tuki
- India TV Hindi
Nabam Tuki Image Source : PTI

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश सरकार को लेकर चले आ रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच सूबे के राज्यपाल ने नबाम तुकी को 16 जुलाई तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि तुकी आधिकारिक तौर पर राज्य का कामकाज बीते दिन संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक बड़ा फ़ैसला करते हुए अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहाल करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में यह कहा था कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक था और केंद्र को 16 दिसंबर 2015 की स्थिती फौरन बहाल करनी चाहिए। ये फैसला कोर्ट की संविधान पीठ ने किया है। कोर्ट के फैसले के बाद देर रात नबाम तुकी ने मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया लिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत