1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. GST एक बड़ा आर्थिक सुधार है जो देश को एक बाजार में बदल देगा: पटनायक

GST एक बड़ा आर्थिक सुधार है जो देश को एक बाजार में बदल देगा: पटनायक

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2017 05:24 pm IST,  Updated : May 17, 2017 05:25 pm IST

ओडिशा विधानसभा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पेश किये जाने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कहा कि जीएसटी एक बड़ा आर्थिक सुधार है जो देश को एक बाजार में बदल देगा।

naveen patnaik- India TV Hindi
naveen patnaik

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पेश किये जाने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कहा कि जीएसटी एक बड़ा आर्थिक सुधार है जो देश को एक बाजार में बदल देगा।

पटनायक ने कल ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला में विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, जीएसटी देश में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधार लाएगा और भारत को एक बाजार बनाने के लिए बड़ा वित्तीय सुधार करेगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी लाने के लिए 2016 में किया गया संविधान संशोधन व्यापक राजनीतिक आम-सहमति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीएसटी परिषद के सदस्य के रूप में ओडिशा ने सक्रिय भागीदारी अदा की है।

कोलकाता: टीपू सुल्तान मस्जिद ट्रस्ट ने इमाम नुरुल रहमान बरकती को हटाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत