1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संत ने की भविष्यवाणी, कल शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी दुनिया!

संत ने की भविष्यवाणी, कल शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी दुनिया!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2016 11:23 am IST,  Updated : Oct 01, 2016 03:08 pm IST

कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने हिसाब लगाकर चेतावनी दी है कि इस वर्ष 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली है।

End of World- India TV Hindi
End of World

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने हिसाब लगाकर चेतावनी दी है कि इस वर्ष 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली है। उनका कहना है कि अगले महीने शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।

हालांकि दुनिया खत्म होने की बातें तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं लेकिन कोई सच साबित नहीं हुआ है। यह खुलासा वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

पूर्व में सिविल इंजीनियर रहे 89 वर्षीय कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित किया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।

End of World
End of World

उनका कहना है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।

उल्लेखनीय है कि कैपिंग पहले भी दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 घोषित कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गणना संबंधी गलती का पता चला और अब यह तारीख निकाल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत