1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल के खिलाफ मानहानि शिकायत पर 16 अगस्त को सुनवाई

केजरीवाल के खिलाफ मानहानि शिकायत पर 16 अगस्त को सुनवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2016 06:58 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 06:58 pm IST

एक अदालत ने शनिवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पांच अन्य आप नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में आगे की सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की।

Arvind Kejriwal
- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

दिल्ली: एक अदालत ने शनिवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पांच अन्य आप नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में आगे की सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की। अदालत ने कहा कि यह मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में लंबित है। केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा कि आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक से इंकार करने के उसके पिछले आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है और आदेश 21 जुलाई को आने की संभावना है। इसके बाद अदालत ने मामला स्थगित कर दिया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित दास को बताया गया कि जेटली और केजरीवाल आधिकारिक कार्यों की वजह से आज पेश नहीं हो सकते। शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं कि मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद हो। इसके बाद अदालत ने मामला अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया।

अदालत ने 19 मई को आरोपी की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमे वर्तमान आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी जिसके बाद वह उच्च न्यायालय की शरण में गए थे। जेटली ने आपराधिक मानहानि शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि केजरीवाल और आप के पांच नेताओं आशुतोष, संजय सिंह, कुमार विश्वास, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी ने दिल्ली जिला क्रिकेट संघ विवाद में उनको कथित रूप से बदनाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत