Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: नागपुर और विदर्भ में जबरदस्त गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

महाराष्ट्र: नागपुर और विदर्भ में जबरदस्त गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 27, 2019 05:22 pm IST, Updated : May 27, 2019 05:22 pm IST

नागपुर में जबरदस्त लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य में तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग अगले 2 दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

Heat wave: Red alert in Nagpur, Vidarbha for 2 days after heatwave continues- India TV Hindi
Heat wave: Red alert in Nagpur, Vidarbha for 2 days after heatwave continues

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर और विदर्भ में जबरदस्त लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य में तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग अगले 2 दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। नागपुर सहित विदर्भ में सूरज का आग उगलना जारी है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ में गर्मी का प्रकोप जारी है। नागपुर में गर्म हवा जारी रहेगी और रेड जोन का खतरा और दो दिनों तक बना रहेगा। अगले 48 घंटे तक नागपुर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर तक रह सकता है।

ट्रेन में वृद्धा की मौत, लू की आशंका

नागपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले मुंबई से आई प्लेटफार्म नंबर 4 पर मुंबई-नागपुर नंदीग्राम एक्सप्रेस में एक वृद्ध महिला बेहोश पाई गई थी। महिला की मौत लू लगने से होने की आशंका व्यक्त की गई। महिला की उम्र 65 वर्ष थी। स्टेशन व्यवस्थापक को इसकी जानकारी देने के बाद रेलवे के डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच करने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत बताया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement