मुंबई: रविवार को मुंबई के गोरेगांव में स्थित आरे कॉलोनी में एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई। यह हेलिकॉप्टर सवार लोगों को मुंबई दर्शन करवा रहा था। खबरों के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में 4 लोग सवार थे।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हेलिकॉप्टर के पायलट ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा, जबकि इसमें सवार एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी। इस दुर्घटना में घायल हुए बाकी के दो लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पायलट ने पवई के पास इमर्जेंसी की सूचना दी थी और कुछ आगे जाकर यह हेलिकॉप्टर आरे कॉलोनी में क्रैश हो गया। इस हेलिकॉप्टर में एक महिला समेत कुल 4 लोग सवार थे जिनमें 2 क्रू मेंबर थे।
जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर 1992 में बना 'रॉबन्सन आर44' है। यह पवन हंस का हेलिकॉप्टर था, लेकिन इसे बाद में एक प्राइवेट कंपनी को बेच दिया गया था। कंपनी ने इस हेलिकॉप्टर की मरम्मत करने के बाद इसका इस्तेमाल जॉय राइड (लोगों को घुमाने-फिराने) के लिए करना शुरू किया था। हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और वहां लगी आग पर काबू पा लिया।