1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, बुर्केवाली ने वर्दीवाले को पीटा

हैदराबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, बुर्केवाली ने वर्दीवाले को पीटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 02:57 pm IST

सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे की ये तस्वीर हैदराबाद के मलकपेट की है। यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसवालों ने जब बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे इस शख्स को पकड़ा तो पीछे बैठी महिला भड़क गई। महिला ने पहले अपनी समझदारी दिखाते हुए अपने साथ मौजूद शख्स को स्कूटी से उतारा और खुद स्कूटी पर सवार हो गई।

High voltage drama on Hyderabad road- India TV Hindi
हैदराबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, बुर्केवाली ने वर्दीवाले को पीटा  

नई दिल्ली: हैदराबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बनाए गए इस वीडियो में एक महिला पुलिस कार्रवाई के बाद पुलिस से ही उलझती नज़र आ रही है। महिला ने पुलिस के साथ ना सिर्फ बदतमीज़ी की बल्कि वर्दीवालों के साथ गाली गलौच भी की। इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस वाले का हाथ झटक दिया लेकिन जब पुलिस ने फिर भी रास्ता नहीं छोड़ा तो इस महिला ने अस्पताल जाने का ब्रह्मास्त्र छोड़़ा और पुलिस पर स्कूटी चढ़ाने पर आमादा हो गई तब परेशान होकर पुलिसवाले ने महिला की स्कूटी की चाभी निकाल ली।

सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे की ये तस्वीर हैदराबाद के मलकपेट की है। यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसवालों ने जब बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे इस शख्स को पकड़ा तो पीछे बैठी महिला भड़क गई। महिला ने पहले अपनी समझदारी दिखाते हुए अपने साथ मौजूद शख्स को स्कूटी से उतारा और खुद स्कूटी पर सवार हो गई।

इसके बाद उसने पुलिस को दमदार अंदाज़ में धमकाने लगी लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान जब टस से मस नहीं हुए तो महिला ने उनके साथ धक्का मुक्की तक शुरू कर दी और ट्रैफिक पुलिस को गालियां तक दीं।

इतना सब तमाशा करने के बाद भी पुलिस ने महिला को नहीं बख्शा। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस महिला और उसके साथ मौजूद शख्स को लेकर थाने गई। वहां गाड़ी का चालान तो कटा ही साथ ही महिला के माफीनामे के बाद ही उसे छोड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत