1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अक्टूबर से चलेंगी 'हमसफर' ट्रेनें, जानिए इसमें क्या है खासियत

अक्टूबर से चलेंगी 'हमसफर' ट्रेनें, जानिए इसमें क्या है खासियत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 07:17 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई के बीच तेज रफ्तार टैल्गो ट्रेन की परीक्षण यात्रा रविवार को पूरी हो गई। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगले माह से 'हमसफर' ट्रेनों के परिचालन की

humsafar trains- India TV Hindi
humsafar trains

नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई के बीच तेज रफ्तार टैल्गो ट्रेन की परीक्षण यात्रा रविवार को पूरी हो गई। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगले माह से 'हमसफर' ट्रेनों के परिचालन की तैयारी है। इनका किराया मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 20 फीसदी ज्यादा होगा। फरवरी के रेल बजट में चालू वित्तवर्ष के लिए कुछ नई ट्रेनों की घोषणा करते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हमसफर सेवा की घोषणा की थी। यह विशेष श्रेणी की सेवा है, जिसमें सभी बोगियां एसी-थ्री श्रेणी की होंगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूरी तरह से वातानुकूलित एसी-थ्री की होगी सेवा

संसद में बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा था, "हमसफर पूरी तरह से वातानुकूलित एसी-थ्री की सेवा होगी, जिसमें भोजन की वैकल्पिक सेवा उपलब्ध रहेगी।" यह शहरों के बीच रातभर में सफर पूरी करने वाली एक विशेष श्रेणी की ऐसी ट्रेन है, जिसमें कई अतिरिक्त सुविधाएं होंगी जो सामान्य एसी-थ्री श्रेणी की बोगियों में नहीं होतीं।

Also read:

हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा

इसमें जो अतिरिक्त सुविधाएं हैं, उनमें क्लोज सर्किट टीवी, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आग और धुआं का पता लगाने और उनका शमन करने वाली प्रणाली है। इसके साथ ही हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा है।

सीटें होंगी शानदार

हमसफर को नई आंतरिक एवं बाहरी रंग योजन से अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा और वस्तुओं में सौंदर्य का अनुभव अधिक होगा। इसकी सीटें महाराजा एक्सप्रेस की बोगियों की तरह प्लास्टिक कवर वाली शानदार होंगी। हर सीट पर नंबर भी नजर आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत