1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में मुथुट फाइनेंस से 45 किलो सोने की लूट

हैदराबाद में मुथुट फाइनेंस से 45 किलो सोने की लूट

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 04:54 pm IST

हैदराबाद: खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताते हुए 4 अज्ञात लोगों ने यहां बुधवार को 45 किलोग्राम सोना लूट लिया। शहर की पुलिस ने यह जानकारी दी। हैदराबाद के बाहरी इलाके में

muthoot finance- India TV Hindi
muthoot finance

हैदराबाद: खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताते हुए 4 अज्ञात लोगों ने यहां बुधवार को 45 किलोग्राम सोना लूट लिया। शहर की पुलिस ने यह जानकारी दी। हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित कंपनी के रामाचंद्रपुरम कार्यालय के कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाते हुए लुटेरे लगभग 12 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह चार लोग मुथुट फाइनेंस के कार्यालय पहुंचे और खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए रिकॉर्ड और लॉकर में पड़े सोने की जांच करना चाहा। जब कर्मचारियों ने कहा कि बिना शीर्ष अधिकारी की अनुमति के वह लॉकर नहीं दिखा सकते, तब उन अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों को सीबीआई अधिकारियों का आदेश न मानने को लेकर कार्रवाई की धमकी दी।

इसके बाद जब लॉकरों को खोला गया, तो चारों लोगों ने सोने के जेवरों को अपने थैलों में भरना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई, तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल ली और धमकाते हुए उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

लुटेरे अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए। भागने के लिए उन्होंने कार का इस्तेमाल किया। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त संदीप शांडिल्य ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हैदराबाद-मुंबई राजमार्ग पर रामाचंद्रपुरम से संगारेड्डी जिले के जहीराबाद के बीच वाहन की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत