1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं शांति का दूत हूं, हर आतंकी हमले की निंदा करता हूं: ज़ाकिर नाइक

मैं शांति का दूत हूं, हर आतंकी हमले की निंदा करता हूं: ज़ाकिर नाइक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 02:19 pm IST

ढाका हमले के बाद से चर्चा में आए विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक का कहना है कि वह सांति दूत हैं और दुनिया में किसी भी जगह हो रही आतंकी हमलों को निंदनीय मानते हैं।

Zakir Naik- India TV Hindi
Zakir Naik

ढाका हमले के बाद से चर्चा में आए विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक का कहना है कि वह शांति दूत हैं और दुनिया में किसी भी जगह हो रही आतंकी हमलों को निंदनीय मानते हैं। नाइक ने मुंबई में वीडियो कांफ्रेंसिग में मीडिया से कहा, मैं कभी किसी आतंकवादी से नहीं मिला, न ही किसी को आतंक के लिए प्रेरित किया।

मीडिया को दी चुनौती

नाईक ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा चुनौती दी और कहा कि उनके ख़िलाफ़ एक भी बिना छेड़छाड़ किये वीडियो हो तो उन्हें दिखाएं जिसमें उन्होंने सुसाइड अटैक को सही ठहराया हो। उन्होंने कहा कि ढाका हमले के बाद से उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है।

नाइक ने कहा कि अगर कोई आदमी उनके बग़ल में खड़ा होकर फोटो लेता है तो वह सिर्फ मुस्कुरा देते हैं। वो ये नहीं पूछता कि वो कौन है।

इस्लाम में निर्दोषों को मारना हराम

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सवालों के जवाब देते हुए जाकिर नाइक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि किसी मॉल, बाजार या बिल्डिंग में जाकर सुसाइड अटैक करना सही है। ये उनके अनुसार ही नही बल्कि इस्लाम के अनुसार भी निर्दोषों को मारना हराम है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषणों में यही कहा है कि युद्ध के द्वौरान कमांडर के आदेश पर सुसाइड अटैक करना जायज़ है।

भारती मुस्लिमों की स्थिति के सवाल पर भड़के आयोजक

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने डॉ. नाइक से पूछा कि आप इस्लाम के इतने बड़े प्रचारक हैं तो आपको पता होगा कि भारत में मुस्लिमों की स्थिति क्या है। एजुकेशन रेट क्या है, स्कूलों में ड्रॉप आउट कितना है या देश के बड़े ओहदों पर कितने मुस्लिम हैं। इस सवाल के जवाब पर पत्रकार वार्ता के आयोजक भड़क गए और इसे गैरजरूरी सवाल बताया। इस पर जवाब देते हुए डॉ. नाइक ने भी कहा कि अगर आपसे ये सवाल पूछने से मना किया तो आपको नहीं पूछना चाहिए। वैसे उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

किसी पुलिस या जांच अधिकारी से संपर्क नहीं किया

डॉ. नाइक ने कहा कि मैं किसी भी तरह के जांच के लिए तैयार हूं। पर अभी तक न तो पुलिस ने न ही किसी जांच अधिकारी ने मुझसे या मेरे ऑफिस से संपर्क किया है। अगर ऐसी जरूरत पड़ेगी तो मैं जांच में सहयोग करूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत