1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो मैं सत्ता में नहीं होता : अमरिंदर

अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो मैं सत्ता में नहीं होता : अमरिंदर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2017 11:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 11:58 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते।

Amarinder- India TV Hindi
Amarinder

नयी दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रूख कांग्रेस के रूख के विपरीत है जिसका कहना है कि मशीन से छेड़छाड़ संभव है।उन्होंने आज यहां कहा, अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता। यहां अकाली होते। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जो ईवीएम के बचाव में उतरे हैं जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है। कांग्रेस ने मांग की है कि ईवीएम की जगह पुराने मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए। 

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली...भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर आरोप लगा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ हुई जिससे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को विधानसभा चुनाव जीतने में सहयोग मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत