1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 21 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

21 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 08:31 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

उत्तराखंड: राष्ट्रपति शासन हटा, बागी विधायकों की सदस्यता गई, पढ़ें कैसे लगा था राष्ट्रपति शासन

उत्तराखंड में जारी संकट के बीच आज नैनीताल हाईकोर्ट ने राष्ट्रपति शासन हटा दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में राज्य सरकार को बहाल करने के साथ ही 29 अप्रैल तक हरीश रावत को बहुमत साबित करने को कहा है। आगे पढ़े

उत्तराखंड मामला: रावत बोले, वो महाबली हैं और हम सिर झुकाकर काम करने वाले लोग

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के गुरुवार के निर्णय को हरीश रावत ने राज्य की जनभावना की जीत बताते हुए कहा कि उत्तराखंड को न्याय मिल गया है और अब पीछे की कडवी यादों को भुलाकर आगे की तरफ देखने की जरूरत है। आगे पढ़े

पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होंगी ममता बनर्जी: भाकपा महासचिव

भाकपा महासचिव सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। आगे पढ़े

पनामा पेपर्स: नए आरोप को भी अमिताभ बच्चन ने किया खारिज

पनामा पेपर्स के नए खुलासे में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने टेलीफोन कांफ्रेंसिंग के जरिए दो विदेशी कंपनियों की बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया था। आगे  पढ़े

विजय माल्या की मुश्किल बढ़ी, चेक बाउंस मामले में दोषी करार

शहर की एक अदालत ने जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड :जीएचआईएएल: द्वारा दायर चेक बाउंसिंग के एक मामले में उद्योगपति विजय माल्या को आज दोषी करार दिया। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

अवैध रजिस्ट्रेशन वाले विमान में उड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सेसना विमान का रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त हो गया है। इसी विमान के जरिए ट्रंप अपना प्रचार अभियान चला रहे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक फेडरल एडमिनिस्ट्रेशन के एक दस्तावेज से पता चला है कि ट्रंप के इस विमान की वैधता गत 31 जनवरी को ही खत्म हो गई थी। आगे पढ़े

भारत-चीन सीमा विवाद पर शांतिपूर्ण बातचीत के लिए सहमत

भारत और चीन ने सीमा विवाद को हल करने के लिए और 'शांतिपूर्ण बातचीत' करने के लिए अपनी सहमति जताई है। दोमो देशों के बीच सहमति उस समय बनी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रतिबंध लगाया था और चीन ने इसमें दखल दिया। आगे पढ़े

छोटू गैंग ने पाकिस्तानी सेना के सामने किया समर्पण

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक छोटू गैंग ने सेना के सामने समर्पण किया है। इस गैंग ने लगभग तीन सप्ताह तक सेना की नाक में दम किया हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने इस छोटू गैंग के लोगों पर हेलिकॉप्टर से हमला किया। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

अप्रैल 2017 से लागू हो सकता है GST, विपक्ष को राजी करने का एक और प्रयास करेगी सरकार

ग्‍लोबल फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी एचएसबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बहु-प्रतीक्षित वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक इस साल संसद में पारित हो सकता है और यह अगले साल अप्रैल से लागू हो सकता है। आगे पढ़े

जाइवी मोबाइल्स ने लॉन्च किए 699 से 1199 रुपए के फोन, बाजार में उतारे 7 मॉडल्स

जाइवी मोबाइल्स-मैजिकॉन इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के मोबाइल डिविजन ने फीचर फोन का नया प्रोडक्ट पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। आगे पढ़े

सोमवार से शुरू होगा देशभर में ई-टोल सिस्‍टम, 275 टोल-प्‍लाजा पर होगा कैशलेस पेमेंट

देश में सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए यह अच्‍छी खबर है। टोल-प्‍लाजा पर अपनी बारी का इंतजार ज्‍यादा देर तक नहीं करना होगा। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कहानी हुई लीक

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मोरना में कर रहे हैं। आगे पढ़े

माधुरी दीक्षित ने बताई अपने डांस से जुड़ी कुछ खास बातें

डांस को अपना जुनून बताने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने नृत्य से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। माधुरी पिछेल काफी वक्त से किसी फिल्म में काम न कर छोटे पर्दे पर जज की भूमिका में दिख रही हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

IPL: युवराज गुजरात के खिलाफ 6 मई को खेल सकते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह इस समय चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत छह मई को गुजरात लायंस टीम के साथ होने वाले मैच में खेल सकते हैं। आगे पढ़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दिन रात्रि टेस्ट खेलेगा भारत : ठाकुर

टेस्ट मैचों के दौरान स्टेडियमों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिये बीसीसीआई इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी के लिये तैयार है। आगे पढ़े

IPL: रायपुर में सूखे को लेकर मैचों के खिलाफ याचिका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत होने वाले मैचों के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत