राष्ट्रीय खबरें-
UN कोर्ट से भारत को झटका, इतालवी मरीन की स्वदेश वापसी का आदेश
संयुक्त राष्ट्र के एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी एक इतालवी मरीन के पक्ष में फैसला देते हुए उसे मध्यस्थता की कार्यवाही लंबित रहने तक भारत से स्वदेश लौटने की इजाजत दे दी है। आगे पढ़ें
विजय माल्या ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
शराब कारोबारी व बंद पड़ चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक विजय माल्या ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आगे पढ़ें
CBI ने भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस. पी. त्यागी से पूछताछ की
CBI ने 3,600 करोड़ रूपए के अगस्तावेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में आज भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी से पूछताछ की। आगे पढ़ें
जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फेंकी चप्पल
बिहार की राजधानी पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर एक युवक ने चप्पल फेंकीं। चप्पल सीधे सीएम की छाती पर लगी। अरवल जिले के जिस शख्स ने यह हरकत की, उसका नाम भी नीतीश कुमार ही है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
‘उत्तराखंड में आग की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में, अभियान जारी’
उत्तराखंड के बड़े वन क्षेत्र में आग लगने की घटना पर लोकसभा में सदस्यों की चिंता के बीच सरकार ने आज कहा कि आग को काबू में करने के लिए केंद्र और राज्य प्रशासन के स्तर पर त्वरित कार्रवाई की गई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
ग्राहम बोले, ट्रंप की विदेश नीति है खतरनाक हो सकता हैं 9/11 जैसा हमला
दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम बीते रविवार को एक समाचार चैनल 'सीबीएस' पर बयान देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति से देश पर 9/11 जैसा आतंकी हमला हो सकता है। आगे पढ़ें
‘चीन को अमेरिका का 'रेप' करने की इजाजत नहीं दे सकते’
अमेरिका में राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम चीन को अपने देश का बलात्कार करते रहने की छूट नहीं दे सकते। वे ऐसा ही कर रहे हैं’। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में 6.4 फीसदी, 16 माह की सबसे ऊंची
देश में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में पिछले 16 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मार्च में कोर सेक्टर की वृद्धि दर 6.4 फीसदी रही। रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक तथा सीमेंट उत्पादन बढ़ने से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर बेहतर रही है। आगे पढ़ें
प्याज का निर्यात FY16 के पहले 10 महीनों में 6.75 फीसदी घटा, इस साल रिकॉर्ड 203 लाख टन पैदावार का अनुमान
प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के चलते वित्त वर्ष 2015-16 के पहले दस महीनों में (अप्रैल से जनवरी) इसका निर्यात मात्रा की दृष्टि से 6.75 फीसदी गिरकर 8.28 लाख टन रहा, लेकिन मूल्य के हिसाब से निर्यात में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। आगे पढ़ें
NTPC का बांड इश्यू हुअा ओवर सब्सक्राइब्ड, केवल दस मिनट में जुटाए 1,000 करोड़ रुपए
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NTPC के बांड निर्गम को आज सिर्फ दस मिनट में 2.8 गुना अभिदान मिल गया। इस तरह कंपनी 1,000 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही है। इस राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय पर किया जाएगा। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
कंगना रनौत को 'चरित्रहीन' कहने पर भड़के रितिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच कानूनी जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इस मामले से जुड़ा कोई नया खुलासा हर रोज ही सामने आता है। आगे पढ़ें
‘बागी’ ने अपने पहले वीकएंड पर की शानदार कमाई
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय सजी फिल्म 'बागी' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पहले ही दिन बॉक्सऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म साबित हुई थी। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
आईपीएल 2016: 30वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला
दो बार का चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाने के इरादे से उतरेगा.
इंग्लिश बल्लेबाज टेलर को लगा था, वह मर जाएंगे
ह्रदय सम्बंधी गम्भीर बीमारी के कारण क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जेम्स टेलर ने कहा है कि ऐसा लगा था कि वह मर जाएंगे। आगे पढ़ें