1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आम आदमी पार्टी के पहले बजट में महंगा हुआ मनोरंजन

आम आदमी पार्टी के पहले बजट में महंगा हुआ मनोरंजन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2015 07:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 08:02 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने युवाओं और छात्रों के लिए बजट का सबसे बड़ा हिस्सा आवंटित किया है। लेकिन साथ ही कुछ चीज़ों के मामले में दाम बढ़ाए भी गए है। इनमें मनोरंजन टैक्स

therater

आम आदमी पार्टी ने स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए तो तोहफ़ों का पुलिंदा खोल दिया है। लेकिन वहीं पार्टी ने मनोरंजन कर 20% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। नतीजतन अब आपको सिनेमाघरों और अम्यूज़मेंट पार्कों में अधिक शुल्क देना होगा। साथ ही बाकी मनोरंजन केंद्रों में अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सभी सकारात्मक बिंदुओं के बीच यह एक नकारात्मक बिंदु भी आम आम आदमी पार्टी के बजट का हिस्सा है। इसलिए अगर आप आने वाले वक्त में कोई नई फिल्म देखने की तैयारी कर रहे थे तो तैयार रहिए क्योंकि यह आपकी जेब पर वज़न बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत