1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने रूसी राजदूत की हत्या की निंदा की

भारत ने रूसी राजदूत की हत्या की निंदा की

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 02:42 pm IST

भारत ने तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत, तुर्की में तैनात रूसी राजदूत की हत्या की कड़ी निंदा करता है।"

india condemns russian ambassadors shooting in turkey- India TV Hindi
india condemns russian ambassadors shooting in turkey

नई दिल्ली: भारत ने तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत, तुर्की में तैनात रूसी राजदूत की हत्या की कड़ी निंदा करता है।"

बयान के अनुसार, "हम (सोमवार के) इस कायरतापूर्ण कृत्य से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं।" हम राजदूत के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं..और उनके दुख में उनके साथ है। हिंसा और आतंकवाद का कभी कोई औचित्य नहीं हो सकता।"

एक बंदूकधारी ने सोमवार को कार्लोव की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अंकारा में एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बंदूकधारी कथित तौर पर 'अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो। जब तक हमारे भाई सुरक्षित नहीं हैं, तुम भी सुरक्षित नहीं हो सकते..इस दमन में जो भी शामिल है, उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा' चिल्ला रहा था।

तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलु के मुताबिक, बंदूकधारी को घटनास्थल पर मार गिराया गया। उसकी पहचान तुर्की के एक पुलिसकर्मी के रूप में की गई है, जो उस समय ड्यूटी पर नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत