1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: पीएम मोदी

भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: पीएम मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 05:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख हिस्सा है।

India Japan- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi in a meeting with a Japanese delegation led by the Foreign Affairs Minister of Japan Toshimitsu Motegi and the Minister of Defence of Japan Taro Kono, in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी ने यह टिप्पणी जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो के साथ एक बैठक के दौरान की। जापान के दोनों मंत्री भारत-जापान रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की वार्ता के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष से बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने समेत कई सामरिक मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दोनों देशों के रक्षा एवं विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली पहली वार्ता से पूर्व हुई। अधिकारियों ने बताया कि सिंह और कोनो ने भारत-जापान रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न अहम पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उत्पन्न सुरक्षा परिदृश्य की भी समीक्षा की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत