जयपुर: भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान MIG-21 आज बाडमेर जिले के उत्तराई इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। विमान में सवार पायलट समय रहते विमान से बाहर कूद गए जिससे उसकी जान बच गई।
बाडमेर पुलिस अधीक्षक गगनदीप के अनुसार लड़ाकू विमान मालियों की ढाणी के निकट खेत में गिरा है। जनहानि की सूचना नहीं है। वायुसेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए।