1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS उग्रवादी नक्सलियों के संपर्क में: NIA

ISIS उग्रवादी नक्सलियों के संपर्क में: NIA

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2016 11:12 am IST,  Updated : Jul 20, 2016 11:12 am IST

एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के नापाक मंसूबे का खुलासा करते हुए कहा है कि भारत में आईएसआईएस के गुर्गों ने आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सली गुटों से संपर्क किया और उनसे आग्नेयास्त्र खरीदने की योजना बना रहे हैं।

isis- India TV Hindi
isis

नयी दिल्ली: एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के नापाक मंसूबे का खुलासा करते हुए कहा है कि भारत में आईएसआईएस के गुर्गों ने आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सली गुटों से संपर्क किया और उनसे आग्नेयास्त्र खरीदने की योजना बना रहे हैं।

देश में कथित तौर पर आतंक संबंधी घटनाओं में लिप्त होने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में आतंक रोधी जांच एजेंसी द्वारा दायर किये गए पूरक आरोप में इसका जिक्र गया गया है। इन लोगों में भारत में आईएसआईएस के लिये भर्ती कराने वाला शफी अरमार भी है जो फरार है।

एनआईए ने अरमार और 15 अन्य पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी :गतिविधि: रोकथाम कानून और विस्फोटक सामग्री कानून के तहत आरोप लगाये हैं। अरमार के खिलाफ आईएसआईएस से जुड़े एक अलग मामले में कल मुंबई की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

एनआईए ने आईएसआई के खिलाफ नौ दिसंबर 2015 को एक मामला दर्ज कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत