भारत दिसंबर 2021 में अपना पहला मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के प्रमुख डॉ.के शिवन ने इसरो के महत्वाकांक्षी स्पेस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए बताया कि इसरो इस समय गगनयान मिशन पर काम कर रहा है, यह प्रोग्राम इसरो के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि चंद्रयान 2 मिशन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। यह मिशन इस साल मार्च- अप्रैल के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसरो चीफ ने बताया कि जल्द ही भूटान में इसरो अपना ग्राउंड स्टेशन बनाएगा। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए फंड दिया है।
Related Stories
2021 में इंसान को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो
गगनयान मिशन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ.के शिवन ने कहा कि भारत दिसंबर 2021 में अपने गगनयान मिशन के तहत इंसान को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो के वैज्ञानिक हटन इस मिशन के डायरेक्टर होंगे। इससे पहले इसरो मानव रहित दो अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा। ये मानव रहित यान दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में लॉन्च किए जाएंगे। इनकी सफलता के बाद 2021 में मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गगन यान के लिये इसरो की तरह से अलग से ह्यूमन स्पेस सेंटर का गठन किया गया है। डॉ उन्नी कृष्णन नायर इस सेंटर के निदेशक नियुक्त किये गए हैं।
इस साल लॉन्च होगा चंद्रयान 2 मिशन
डॉ. के शिवन ने बताया कि भारत की ओर से चंद्रयान 2 मिशन की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चंद्रयान 2 को इसरो द्वरा इस साल मार्च- अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।