1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के विवादित बोल, कहा-लोगों को पीटने के लिए हो रहा जय श्रीराम का इस्तेमाल

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के विवादित बोल, कहा-लोगों को पीटने के लिए हो रहा जय श्रीराम का इस्तेमाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 10:21 am IST,  Updated : Jul 06, 2019 10:21 am IST

सेन ने कोलकाता में जाधवपुर यूनिवर्सिटी में कहा कि ‘मां दुर्गा’ बंगालियों के जीवन में सर्वव्याप्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है।’’

अमर्त्य सेन के विवादित बोल, कहा-लोगों को पीटने के लिए हो रहा जय श्रीराम का इस्तेमाल- India TV Hindi
अमर्त्य सेन के विवादित बोल, कहा-लोगों को पीटने के लिए हो रहा जय श्रीराम का इस्तेमाल

नई दिल्ली: जय श्रीराम के नारे पर उठे विवाद में अब नोबेल विजेता अमर्त्य सेन कूद पड़े हैं। अमर्त्य सेन ने जय श्रीराम को बंगाल की संस्कृति से ही अलग कर दिया। जाधवपुर यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में अमर्त्य सेन ने कहा कि जय श्रीराम बंगाल की संस्कृति में है ही नहीं। जय श्रीराम के नारे का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को पीटने के लिए हो रहा है।

Related Stories

सेन ने कोलकाता में जाधवपुर यूनिवर्सिटी में कहा कि ‘मां दुर्गा’ बंगालियों के जीवन में सर्वव्याप्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है।’’ उन्होंने कहा कि आज कल राम नवमी ‘‘लोकप्रियता हासिल’’ कर रही है और उन्होंने पहले कभी इसके बारे में नहीं सुना था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी चार साल की पोती से पूछा कि उसके पसंदीदा भगवान कौन है? उसने जवाब दिया कि मां दुर्गा। मां दुर्गा हमारी जिंदगी में मौजूद हैं। मुझे लगता है कि जय श्री राम जैसा नारा लोगों को पीटने के लिए आड़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत