1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल शहीद

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल शहीद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2017 10:31 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 10:31 am IST

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कांस्टेबल शहीद हो गया है।

 Jammu and Kashmir encounter between militants and security...- India TV Hindi
Jammu and Kashmir encounter between militants and security forces constable martyr

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कांस्टेबल शहीद हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह जिले के हाजिन इलाके के मीर मोहल्ला गांव की घेराबंदी की। (पीएम मोदी आज 'मन की बात' के जरिए देश को करेंगे संबोधित)

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे, उसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल जहीर अब्बास शहीद हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत