1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 08:41 am IST,  Updated : Jul 07, 2020 11:52 am IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गूसू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

Jammu Kashmir: Encounter in Pulwama- India TV Hindi
Jammu Kashmir: Encounter in Pulwama Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गूसू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

Related Stories

इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एक पुलिस जवान सहित तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दो से तीन आतंकी यहां छिपे हुए हैं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी फायरिंग हो रही है।

बता दें कि इससे पहले कुलगाम के अर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ में एक विदेशी समेत हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये थे। गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया था। ये सभी आतंकी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है।

पुलिस ने बताया कि दो आतंकवादियों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए लिये गये थे और रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के शवों को, सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए और पूरी ऐहतियात के साथ एंबुलेंस से ले जाया जायेगा और बारामुला में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार,दफन किया जायेगा।

पुलिस के अनुसार, इन दो आतंकवादियों में से एक विदेशी है और एक की पहचान अली भाई उर्फ हैदर के रूप में हुई है। दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत