1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K भारत का आतंरिक मामला, PoK की चिंता करें पाक: रिजिजू

J&K भारत का आतंरिक मामला, PoK की चिंता करें पाक: रिजिजू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2016 05:11 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 05:37 pm IST

नई दिल्ली: कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाये गए आरोपों पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि उसे घाटी की बजाए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)

kiren rijiju- India TV Hindi
kiren rijiju

नई दिल्ली: कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाये गए आरोपों पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि उसे घाटी की बजाए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में ऐसे उल्लंघनों की चिंता करनी चाहिए।

रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा, उन्हें (पाकिस्तान को) जम्मू-कश्मीर की बजाए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की (अधिक) चिंता करनी चाहिए। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हिजबुल मुजाहिदीन नेता बुरहान वानी के मारे जाने की पृष्ठभूमि में एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान ने कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत पर हैरत जताई है। पाक ने इस घटना के विरोध में घाटी में भड़की हिंसा के दौरान स्थानीय नागरिकों पर अत्यधिक बल प्रयोग और दमनकारी उपायों की भी भर्त्सना की है।

गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर और आतंकी बुरहान वानी को शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसके बाद से ही  बुरहान से हमदर्दी रखने वाले लोग हंगामे पर उतारू हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत