1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

 Written By: Manzoor Mir
 Published : Jun 08, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 07:13 pm IST

सरपंच अजय पंडिता पर हमले के बाद उन्हें अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Terrorist- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

अनंतनाग. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने लर्कीपोरा इलाके के लुकबावन गांव में अजय पंडिता उर्फ भारती नाम के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस समय अजय की हत्या की गई, वो अपने बगीचे में काम कर रहे थे। इस हत्या की पुष्टि कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने की है।

सरपंच अजय पंडिता पर हमले के बाद उन्हें अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल शौकत जिलानी ने बताया कि पंडिता के शरीर के ऊपरी हिस्से में कई गोली लगी थीं, उनका काफी खून बह गया था, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

बता दें कि कोरोना काल में कश्मीर में किसी पंचायत सदस्य पर यह पहला हमला है। सूत्रों का कहना है कि अजय पंडिता की गई हत्या हाल ही में आतंकियों को ढेर किए जाने के बदले की कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत