1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भक्तों के लिए खुला केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, अपने सोने के भंडार के लिए रहा है चर्चा में

भक्तों के लिए खुला केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, अपने सोने के भंडार के लिए रहा है चर्चा में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 12:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 12:05 pm IST

कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च महीने से बंद केरल का प्रमिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर आज से भक्तों के लिए खुल गया है।

Padmanabhaswamy Temple- India TV Hindi
भक्तों के लिए खुला केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर Image Source : SOCIAL MEDIA

तिरुवनंतपुरम: कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च महीने से बंद केरल का प्रमिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर आज से भक्तों के लिए खुल गया है। भक्तों को मंदिर में जाने की अनुमति सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से दीप आराधना के समय तक होगी। मंदिर में प्रवेश करने को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन हर श्रद्धालु को करना पड़ेगा।

मंदिर प्रबंधन की माने तो कोरोना की इस महामारी में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए गए हैं। सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं के बीच में दूरी बनी रहे इसके लिए बकायदा फर्श पर साइन बनाए गए हैं।

इसके अलावा श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से एक दिन पहले शाम पांच बजे तक spst.in पर दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और मंदिर आने पर पंजीकरण की प्रति और आधार कार्ड साथ रखना होगा। मंदिर में एक बार में 35 श्रद्धालु ही दर्शन करेंगे और 1 दिन में 665 श्रद्धालुओं की ही एंट्री होगी। इसके साथ ही कोरोना वायरस के खतरे और नियमों को ध्यान में रखते हुए 60 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र वालों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत