1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी के लिये भाग्यशाली रहा है ये शहर, रविवार को करेंगे रैली

नरेंद्र मोदी के लिये भाग्यशाली रहा है ये शहर, रविवार को करेंगे रैली

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2016 07:34 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 07:34 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के बीच रविवार 11 नवंबर को परिवर्तन रैली को सम्बोधित करने के लिये बहराइच आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये भारत-नेपाल सीमा से सटा यह शहर काफी भाग्यशाली है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI

बहराइच: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के बीच रविवार 11 नवंबर को परिवर्तन रैली को सम्बोधित करने के लिये बहराइच आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये भारत-नेपाल सीमा से सटा यह शहर काफी भाग्यशाली है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

 
विशेषज्ञों के मुताबिक वर्ष 2002 में बहराइच में ही मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर मिली थी और उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत भी इसी जिले से की थी। इस चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था।

पीएम मोदी रविवार को बहराइच के बिसवरिया गांव स्थित मैदान में परिवर्तन रैली को सम्बोधित करेंगे। यह वही मैदान है, जिस पर उन्होंने रैली करके प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया था। 

कभी जनसंघ का गढ़ रहे बहराइच और मोदी का रिश्ता वर्ष 2002 से ही बन गया था। उन दिनों मोदी भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव थे। 2002 में वह बहराइच में पार्टी की एक सांगठनिक कार्यशाला में आये थे। जब वे यूपी चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को रणनीतिक मंत्र दे रहे थे तभी उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर मिली। इस बात का जिक्र वो अपने भाषणों में भी कर चुके हैं। 

भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि बहराइच भाजपा के अवध प्रान्त का भारत नेपाल सीमावर्ती जिला है। पार्टी के लिहाज से अवध क्षेत्र उसका सबसे बड़ा शक्ति केंद्र रहा है। लखनऊ-कानपुर-अयोध्या सहित 14 जिलों की 82 विधानसभा सीटें अवध अंचल में ही आती हैं। 

वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बजी तो भाजपा के इस पुराने गढ़ में चुनावी रैली का आगाज मोदी ने बहराइच से किया था। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त की और मोदी प्रधानमंत्री बन गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत