1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, IPL के पूर्व कमिश्नर सहित 250 गिरफ्तार

गुजरात: शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, IPL के पूर्व कमिश्नर सहित 250 गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 02:15 pm IST

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक फार्महाउस पर पार्टी कर रहे 200 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पार्टी में शराब परोसी जा रही थी, जबकि गुजरात में शराब 1960 से पूरी

Gujarat- India TV Hindi
Gujarat

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक फार्महाउस पर पार्टी कर रहे 200 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पार्टी में शराब परोसी जा रही थी, जबकि गुजरात में शराब 1960 से पूरी तरह से बैन है। पकड़े गए लोगों में IPL के पूर्व कमिशनर चिरायू अमीन भी शामिल थे। पकड़े गए लोगों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस को मौके से शराब की 15 पेटी बरामद हुई थीं। इस रेड में पुलिस ने 125 पुरुष और 124 महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिन लोगों को पकड़ा गया वे सभी हाई प्रोफाइल थे। उनके पास बेंटले, रेंज रोवर जैसी महंगी-मंहगी गाड़ियां थीं।

पुलिस ने बताया है कि यह पार्टी किसी व्यक्ति की शादी से पहले की थी जिसमें बड़े पैमाने पर शराब परोसी गई थी। पुलिस को फार्महाउस की तलाशी में 110 बोतल विदेशी शराब और उतनी ही बीयर बोतल भी बरामद हुई है। यह फॉर्महाउस जीतेंद्र शाह का है और उनके खिलाफ गंभीर शराबबंदी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत