1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाशिम से मिले महंत नरेंद्र गिरि, राम मंदिर मुद्दे पर हुई अहम बात

हाशिम से मिले महंत नरेंद्र गिरि, राम मंदिर मुद्दे पर हुई अहम बात

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 04:48 pm IST,  Updated : May 30, 2016 04:48 pm IST

षट दर्शन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी बाबरी मस्जिद मुद्दई हाशिम अंसारी से मिले और उनसे कहा कि मैं आपके बेटे की तरह हूं। महंत ने उन्हें मिठाई भी खिलाई।

mahant- India TV Hindi
mahant

नई दिल्ली: राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। अयोध्या में पत्रकारिता दिवस पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान षट दर्शन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी बाबरी मस्जिद मुद्दई हाशिम अंसारी से मिले और उनसे कहा कि मैं आपके बेटे की तरह हूं। महंत ने उन्हें मिठाई भी खिलाई।

महंत नरेंद्र गिरी ने अयोध्या पहुंचकर बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की और कहा हाशिम ऐसा काम करें कि उन्हें पूरा विश्व याद करे। करीब 10 मिनट दोनों बंद कमरे में मंत्रणा की है। महंत नरेंद्र गिरी व हाशिम अंसारी ने राम मंदिर बाबरी मस्जिद के विवाद पर समाधान की बात की। दोनों ने कहा कि मंदिर आम सहमति से बने या फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई हो और सुप्रीम कोर्ट से जो भी फैसला आएगा वह दोनों पक्षों को मंजूर होगा।

 
महंत नरेंद्र गिरी और हाशिम अंसारी दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर अखाडा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के सवाल पर गिरी ने अपने आप को हाशिम अंसारी का पुत्र बताया तो ज्ञान दास को हाशिम का मित्र। महंत नरेंद्र गिरी आज पत्रकारिता दिवस पर अयोध्या प्रेस क्लब आयोजित गोष्ठी में भाग लेने अयोध्या आए थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे हाशिम अंसारी से मुलाकात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत