1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पर फेसबुक पोस्ट लिखने वाला व्यक्ति दो दिन की पुलिस हिरासत में

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पर फेसबुक पोस्ट लिखने वाला व्यक्ति दो दिन की पुलिस हिरासत में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 11:03 pm IST

अनुपम पॉल को त्रिपुरा पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह 26 अप्रैल से फरार था। पुलिस ने पॉल के फेसबुक पोस्ट के 25 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और षड्यंत्र करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

Biplab Deb- India TV Hindi
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पर फेसबुक पोस्ट लिखने वाला व्यक्ति दो दिन की पुलिस हिरासत में Image Source : TWITTER

अगरतला। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के निजी जीवन पर कथित तौर पर “फर्जी खबर” पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किए गए शख्स को दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में रविवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अनुपम पॉल को त्रिपुरा पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह 26 अप्रैल से फरार था। पुलिस ने पॉल के फेसबुक पोस्ट के 25 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और षड्यंत्र करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शर्मिष्ठा मुखर्जी की अदालत के समक्ष रविवार को पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सदर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ध्रूब नाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पॉल को मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस पोस्ट को उनकी छवि खराब करने के लिए “एक गहरी साजिश” बताया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक पत्रकार और एक पुलिस कॉन्स्टेबल को फेसबुक पोस्ट साझा करने के लिए 28 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत