1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्रालय ने कहा- बहुत ज्यादा दबाव में थे कुलभूषण जाधव, सरकार उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर प्रतिबद्ध

विदेश मंत्रालय ने कहा- बहुत ज्यादा दबाव में थे कुलभूषण जाधव, सरकार उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर प्रतिबद्ध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 06:58 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 11:55 pm IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने मुलाकात के बाद अब विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी हम एक व्यापक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Kulbhushan- India TV Hindi
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से सोमवार को इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने मुलाकात की। Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने मुलाकात के बाद अब विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी हम एक व्यापक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत हुआ कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान के अपुष्ट दावों को बनाए रखने के लिए गलत बयानी करने के भीषण दबाव में दिख रहे हैं।

मंत्रालय ने ये भी कहा कि व्यापक रिपोर्ट मिलने के बाद और आईसीजे की निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव की मां से बात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार जाधव को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षित भारत वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है।

जाधव से भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया की मुलाकात ‘‘अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुपालन में’’ पाकिस्तान द्वारा सोमवार को जाधव को राजनयिक पहुंच की अनुमति दिए जाने के बाद हुई। भारतीय नागरिक जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और ‘जासूसी तथा आतंकवाद के जुर्म में’ पड़ोसी देश ने 2017 में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत