1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिटायर्ड सैनिकों के लिए शुरु हुई मेडिकल हेल्प सेवा

रिटायर्ड सैनिकों के लिए शुरु हुई मेडिकल हेल्प सेवा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 07:42 pm IST

पश्चिम बंगाल में पूर्व कर्मचारी अब किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता के लिए 1904 नंबर डायल कर सकते हैं।

helpline- India TV Hindi
helpline

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पूर्व कर्मचारी अब किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता के लिए 1904 नंबर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा इस सेवा के तहत कैंटीन से खरीदारी भी की जा सकेगी। सेना के पूर्व प्रमुख जनरल शंकर राय चौधरी ने सोमवार पूर्वी कमांड के मुख्यालय फोर्ट विलियम में इस चौबीसों घंटे सातों दिन वाली हेल्पलाइन सेवा वीईकेयर 1904 का शुभारंभ किया। यह सेवा विशेष रूप से सेना, वायु सेना और जलसेना के पूर्व कर्मचारियों को ध्यान में रखकर पेश की गई है।

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें एक सैनिक बीमारी के बाद अपने अपार्टमेंट में बगैर किसी सहायता के पड़ा था। उन्होंने बताया कि पता चलने के बाद तीसरे दिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी और उसे बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अब इस सेवा के शुरू होने से शायद इस प्रकार की घटनायें दोबारा नहीं हों। उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए तीन-चार एंबुलेंस से करार किया गया है, ताकि चिकित्सकीय आपातकाल में तुरंत सेवा उपलब्ध करायी जा सके। बक्शी ने कहा, पूर्व सैनिक सम्मान और प्यार पाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य यही है। हमारी प्राथमिकता पूर्व सैनिकों को समय से चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना है। हमारे पास धन की भी कमी नहीं है। पेंशन के मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से एसबीआई और पीएनबी में बगैर दावे का करोड़ों रुपया पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत