1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूनिवर्सिटी के महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल कैमरा, जांच शुरू

यूनिवर्सिटी के महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल कैमरा, जांच शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2016 09:31 am IST,  Updated : Sep 05, 2016 09:31 am IST

मंगलौर विश्वविद्यालय के महिला शौचालय में एक मोबाइल कैमरा पाया गया, जिसके बाद उससे ली गयी तस्वीरों और वीडियो को जांच के लिए बेंगलुरू साइबर अपराध शाखा को भेज दिया गया है।

Toilet- India TV Hindi
Toilet

मेंगलुरू: मंगलौर विश्वविद्यालय के महिला शौचालय में एक मोबाइल कैमरा पाया गया, जिसके बाद उससे ली गयी तस्वीरों और वीडियो को जांच के लिए बेंगलुरू साइबर अपराध शाखा को भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को एक छात्रा ने छात्रावास के शौचालय में कैमरा देखा। जांच में ये बातें सामने आयीं कि इससे बनाये गये 15 और 30 मिनट के दो वीडियो और ली गयी तस्वीरों को सात और 11 अगस्त को साझा किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक तीन छात्रों और कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत