1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत वहीं नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदान

शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत वहीं नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 04:09 pm IST

शहडोल लोकसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव दोपहर एक बजे तक 41 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किए गए हैं। इसमे कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी तरफ नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

nepanagar- India TV Hindi
nepanagar

भोपाल: शहडोल लोकसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव दोपहर एक बजे तक 41 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किए गए हैं। इसमे कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी तरफ नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केन्द्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिये पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

इसे भी पढ़े:- नोटबंदी के बीच पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए मतदान जारी

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर तकरीबन 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट के लिए 53.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रारंभ में विकास के अभाव में शहडोल लोकसभा सीट की 5 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं द्वारा उपचुनाव का बहिष्कार किया गया था, लेकिन बाद में जब संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाईश दी तो वे मदतान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सहमत हो गए।

शहडोल लोकसभा सीट पर 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि नेपानगर विधानभा सीट से केवल चार उम्मीदवार ही अपना भाग्य अजमा रहे हैं। शहडोल सीट में 16,00,787 मतदाता तथा नेपानगर सीट में 2,30,420 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत